टीएमसी सांसद और संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भारत के पीएम मोदी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी है।
ममता ने कहा कि जो लोग नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उन्हें डराने के लिए नरेंद्र मोदी सीबीआई, ईडी और आईटी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ममता ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ देश की जनता को सड़क पर उतरना चाहिए, लोग केंद्र सरकार को सबक सिखाएंगे। टीएमसी ने कहा है कि वह सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को धरना देगी।
ममता ने कहा कि अगर केंद्र को लगता है कि हमारे सांसद को गिरफ्तार करने के बाद हम प्रदर्शन नहीं करेंगे तो वह गलत सोचते हैं।
ममता ने दावा किया कि कई राजनीतिक पार्टियां डरी हुई हैं, इसलिए बोल नहीं पा रही हैं।
ममता ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते हैं और देश के लोगों की आवाज को वह बिल्कुल भी दबा नहीं सकते हैं।
सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी पर ममता ने कहा कि हम इस लड़ाई को कोर्ट में लड़ेंगे और कोर्ट से न्याय मागेंगे। इसके अलावा ममता ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान करते हुए कहा कि हम नोटबंदी के खिलाफ 9 जनवरी को कोलकाता में रिजर्व बैंक के बाहर धरना देंगे। वहीं 10 व 11 जनवरी को हम दिल्ली में आरबीआई के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को रोज वैली घोटाले में गिरफ्तार किया। पांच दिनों में यह पार्टी के दूसरे सांसद की गिरफ्तारी है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि बंद्योपाध्याय से इस घोटाले में दूसरे चरण की पूछताछ की गयी और चार घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सुदीप तीसरी बार सांसद बने हैं।
इससे पहले टीएमसी सांसद तपस पाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि ओडिशा खुफिया विभाग के अधिकारियों के अलावा सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने उनसे पूछताछ की।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...