दिग्गज एक्टर ओम पुरी 6 जनवरी 2017 को दुनिया से अलविदा कह गए। उनकी मौत के 6 दिन बाद उनकी पत्नी नंदिता पुरी ने बताया कि उस दिन ओम पुरी की मौत से पहले असल में क्या हुआ था?
नंदिता ने कहा, ''हम पंकज कपूर की बेटी सना और पाहवा के बेटे मयंक की सगाई में जाने वाले थे। इससे पहले की हम वहां जाते, ओम मेरे घर आए और मेरी मां से कहा, 'क्या बुढ़िया, क्यों सड़ रही है यहां, तू भी मेरे साथ स्वर्ग चल।'
ओम ने हमें दोबारा बुलाते हुए कहा कि तुम और इशान जल्दी आ जाओ। लेकिन जब वो बार-बार बुला रहे थे तो मैंने उनसे कहा कि हम उनसे बाद में मिलेंगे, बहुत देर हो गई है, हम तुमसे कल मिलेंगे।
इशान और मुझे आज बहुत पछतावा हो रहा है कि हम उस दिन उनसे क्यों नहीं मिले?
इशान उनके साथ 8, 9 और 10 जनवरी को 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के लिए जाने वाला था और इसके बाद दोनों वहां से खंडाला जाने वाले थे।''
नंदिता ने आगे ये भी बताया कि उनका और ओम का अभी तक तलाक नहीं हुआ है और वे दोनों पति-पत्नी थे। उन्होंने कहा, ''हम बस अलग रह रहे थे। त्रिशूल उनका घर है और मेरा ससुराल।''
ओम की तारीफ करते हुए नंदिता ने कहा, ''ओम हमेशा अजनबी और पड़ोसियों की मदद करते थे, लेकिन अब जब उनके बेटे को उनकी जरुरत है, तो वो चले गए। मैं उन्हें बहुत मिस करने वाली हूं क्योंकि मुझे उनकी आदत हो गई है। मैंने उनके साथ अपने माता-पिता और बच्चों से ज्यादा समय बिताया है।''
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ओम पुरी का लीवर सिकुड़ा था जिससे ये माना जा रहा है कि उन्हें शराब पीने की वजह से ही हॉर्ट अटैक आया है।
हालांकि इससे पहले जो रिपोर्ट आई थी उसके अनुसार उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)
4 अक्टूबर, 2026
शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)
04 Oct 2026
डकोटा जॉनसन का मोनोलॉग
4 अक्टूबर, 2026
तीसरी बार होस्ट बनीं डकोटा जॉनसन ने अपने जन्मदिन पर SNL में होने और ...
18 May 2025
इरफान खान: बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की एक विरासत
इरफान खान: बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की एक विरासत
इरफान खान ...
03 May 2025
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
राज कपूर एक उच्च प्...
01 May 2025
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
पृथ्वीराज कपूर एक प्र...