दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में कांग्रेस की अध्यक्षता में बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में आरजेडी और टीएमसी शामिल हुए। इस बैठक के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
एएनआई के मुताबिक, राहुल ने कहा कि पीएम ऐसा शख्स होना चाहिए जो आरोप लगने पर जांच के लिए तैयार रहे। डायरी मामले में शीला दीक्षित जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर आने वाला है, लेकिन हालात जस के तस हैं। नोटबंदी पूरी तरह से विफल योजना रही।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को जवाब देना चाहिए। नोटबंदी लागू करने के पीछे असली उद्देश्य क्या था? उन्होंने यह कदम किसके लिए उठाया और इससे कौन प्रभावित हुआ?
उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला लिया। यह भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम बताया गया, लेकिन इससे एक ब्लैक मार्केट तैयार हो गया है। इससे किसान और छोटे दुकानदार को चोट पहुंची है। इसके बाद से देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी का फैसला आतंकवाद को खत्म करने के लिए लिया गया, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही आतंकी मारे गए और उनके पास से 2000 रुपये के नए नोट मिले। फिर कहा गया कि इससे कालेधन पर रोक लगेगी, लेकिन उसपर भी कोई असर नहीं पड़ा।
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत काम करेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, क्या ये अच्छे दिन का नमूना है? इन 40 दिनों में देश 20 साल पीछे चला गया है। कैशलैस के नाम पर मोदी सरकार बेसलैस हो गई है। टोटल फेस लेस हो गया। नोटबंदी एक मेगा स्कैम है और आजादी के बाद यह सबसे बड़ा घोटाला है। अच्छे दिनों के नाम पर गरीब, मजदूर और किसानों को लूटा गया है।
ममता ने कहा कि नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने वाले हैं लेकिन हालात अभी नहीं सुधरे हैं? ऐसे में क्या वह इस्तीफा देंगे। इतना ही हालात नहीं सुधरने पर उन्हें किस चौराहे पर सजा दी जाए?
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...