पाकिस्तान में बाढ़ के चलते सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।
शुक्रवार, 26 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि बाढ़ के कारण जून 2022 से अब तक 900 से अधिक लोग मारे गए हैं। पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो 34 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के पुराने शहर सुक्कुर में तंबू लगे हुए हैं, क्योंकि लोगों को ठहरने के लिए जगह चाहिए। इन टेंटों में लोग अपने साथ लाये बिस्तर पर बैठे हैं। लोगों का कीमती सामान पानी में बह गया है।
शहर में सड़कों पर हर जगह पानी भरा हुआ है। सीवेज पाइप से प्लास्टिक कचरा बाहर निकल आया है।
अकेले सिंध प्रांत में बाढ़ ने 300 से अधिक लोगों की जान ले ली है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मदद की अपील की
शुक्रवार, 26 अगस्त, 2022 को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि बाढ़ से 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। ये पाकिस्तान की आबादी का करीब 15 प्रतिशत है।
पाकिस्तान ने बाढ़ से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है, साथ ही उन्होंने मदद के लिए इस्लामाबाद में मौजूद कई देशों के राजदूतों के साथ बैठक की है।
इससे पहले जलवायु मंत्री शेरी रहमान ने कहा था कि पाकिस्तान अपने आठवें मानसून चक्र से गुजर रहा है, जबकि आमतौर पर पाकिस्तान में सिर्फ तीन से चार चक्र बारिश होती है।
जब से गर्मी का मौसम शुरू हुआ है, कई मानसून चक्रों ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया है। बाढ़ से पाकिस्तान में चार लाख से ज्यादा घर बर्बाद हो गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र की आपदा राहत एजेंसी ओसीएचए ने गुरुवार, 25 अगस्त, 2022 को कहा था कि कम से कम एक लाख 84 हजार लोग राहत शिविरों में विस्थापित हुए हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
लाइव: ट्रम्प के बमबारी रोकने के आह्वान के बावजूद, इज़राइल ने गाजा पर बमबारी की, जिस...
लाइव: हमास द्वारा ट्रम्प की युद्ध समाप्ति योजना की समीक्षा के बीच इसराइल ने ग़ज़ा पर ...
लाइव: गाजा से विस्थापन के बाद नुसीरत में इज़राइली हमलों में 8 लोगों की मौत...
फ्रांस सहित छह और देश औपचारिक रूप से फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने के लिए सहमत
लाइव: इसराइल ने ग़ज़ा में 50 से ज़्यादा लोगों को मार डाला, क़तर पर हमले से क्षेत्र मे...