फिलीपीन के मध्य हिस्से में एक रिसोर्ट द्वीप में मंगलवार को सैनिकों और अबू सयाफ समूह के संदिग्ध चरमपंथियों के बीच झड़प में कम से कम आठ लोग मारे गए।
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि बोहोल प्रांत के इनाबोंगा तटीय इलाके के एक गांव में मुठभेड़ में कम से कम पांच बंदूकधारी, दो सैनिक और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
राष्ट्रीय पुलिस महानिदेशक रोनाल्ड डेला रोजा ने बताया कि सैनिकों और पुलिसकर्मियों ने आज बंदूकधारियों पर धावा बोला। बंदूकधारी वहां तीन नौकाओं से पहंचे थे। बंदूकधारी तीन मकानों में छिप गए और फिर गोलीबारी शुरू हुई।
इसकी पुष्टि हो गई है कि बंदूकधारियों का ताल्लुक अबू सयाफ से है। यह संभव है कि ये लोग मध्य फिलीपीन में अपहरण के बदले फिरौती के प्रयास के तहत यहां पहुंचे होंगे।
अबू सयाफ द्वारा इस पर्यटक द्वीप पर घुसपैठ का यह पहला मामला हो सकता है जो फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं को अंजाम देता है औैर अक्सर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...