पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से देश की जनता को नोटबंदी और इससे पैदा हुई दिक्कतों से बचाने का अनुरोध किया।
ममता ने दावा किया कि सीबीआई का प्रयोग उनकी पार्टी को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, मैं देश के संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति से अनुरोध करती हूं कि अगर कोई सरकार अपने एकतरफा फैसलों के जरिये देश को आपदा के कगार पर ले जाती है तो संविधान संरक्षक के रूप में लोगों को संरक्षण दिया जाए और लोगों को बचाया जाए।
उन्होंने माटी उत्सव के उद्घाटन के दौरान कहा, भुखमरी शुरू होने के संकेत आ रहे हैं। इसलिए लोगों को बचाइए। इससे पहले कई ट्वीट करके ममता ने केन्द्र द्वारा समय-समय पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की मांग की।
ममता ने दावा किया कि नोटबंदी का विरोध करने पर उनकी पार्टी और नेताओं को परेशान किया जा रहा है।
नोटबंदी को लेकर विरोध जारी रखते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने मोदी सरकार के नोटबंदी अभियान और रोजवैली घोटाले में पार्टी विधायकों की गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बताया, हम जांच के नाम पर षडयंत्र और नोटबंदी के नाम पर अत्याचार की निंदा करते हैं। पार्टी के 34 सांसदों ने साउथ एवेन्यू पर धरना दिया।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...