मलेशिया के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे महातिर मोहम्मद ने रूस का समर्थन करते हुए यूरोपीय संघ के देशों पर निशाना साधा है। उन्होंने नेटो और अमेरिका पर रूस को उकसाने का आरोप लगाया है।
दो दिन पहले सीओवीआईडी के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले महातिर मोहम्मद ने वहीं से कुल 17 ट्वीट करके यूरोपीय देशों की जमकर आलोचना की है।
उन्होंने लिखा, ''मैं जेनेरलाइज़ करना नहीं चाहता। लेकिन इस मामले में मेरे पास जेनेरलाइज़ करने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आमतौर पर ऐसा ही होता है।''
पश्चिमी देशों के आलोचक माने जाने वाले महातिर मोहम्मद ने यूक्रेन की लड़ाई को यूरोप की रणनीति का सबसे बढ़िया उदाहरण क़रार दिया है।
उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि यूरोपीय देश लोगों को मारने के लिए युद्ध के आदी हैं। हज़ारों सालों से देखा जा रहा है कि शायद ही ऐसा कोई साल बीता हो, जब यूरोप के देशों के बीच कोई लड़ाई न हुई हो।''
उन्होंने आगे कहा कि यूरोपीय देश युद्धों का महिमामंडन करते और मौत का जश्न मनाते हैं। उन्होंने यूरोप पर हत्यारों को नायक बनाने, उनका महिमामंडन करने, उनकी प्रतिमाएं बनाने और उनकी याद में समारोह करने का भी आरोप लगाया है।
महातिर मोहम्मद के अनुसार, ''वे अभ्यास और वार गेम के साथ युद्ध की तैयारी करते हैं। वे और लोगों को मारने वाले हथियारों का लगातार आविष्कार कर रहे हैं। वे कहते हैं कि शांति बनाए रखने के लिए देशों को युद्ध की तैयारी करना चाहिए।''
उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध में रूस के पश्चिमी देशों के सहयोगी होने का ज़िक्र करते हुए कहा है कि उसमें रूस के लाखों लोग मारे गए, लाखों घायल हुए। कई शहर और गाँव पूरे के पूरे बर्बाद हो गए।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...