नेपाल के संसदीय और प्रांतीय चुनाव की मतगणना में वाम गठबंधन बढ़त बनाये हुए है। अब तक 17 परिणाम मिले हैं, जिसमें वाम गठबंधन ने संसद के निचले सदन की 14 सीटों पर जीत दर्ज की है।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-ऐमालय ने प्रतिनिधि सभा की 11 सीटें जीत ली हैं और 51 पर आगे चल रही है। गठबंधन की सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल माओवादी केन्द्र को तीन सीटें मिली हैं और उसने 26 पर बढ़त बना रखी है।
सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस महज़ दो सीट जीत पाई है और 20 स्थानों पर आगे चल रही है।
मधेस के दो प्रमुख दल संघीय समाजवादी फोरम नेपाल आठ सीटों पर और राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल सात पर आगे है।
प्रांतीय विधानसभाओं में वाम गठबंधन 25 सीट जीत चुका है और 75 पर आगे है। जबकि नेपाली कांग्रेस को तीन स्थानों पर सफलता मिली है और आठ पर वे आगे चल रही है। अन्य दलों ने तीन सीटें जीती हैं, आठ पर आगे है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...