नोटबंदी की वजह से मांग में कमी आई है जिसका असर कंपनियों पर हुआ है। साथ ही अमेरिका और ब्रिटेन की सरकार द्वारा संरक्षणवाद को बढ़ावा देने से भारतीय आईटी कंपनियां डरी हुई हैं जिससे नई नौकरियों नहीं मिल रहीं।
भारत के सभी आईआईटी संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट की देखरेख करने वाले पैनल आईआईटी प्लेसमेंट कमिटी के संयोजक कौसतुभा मोहंती ने कहा, कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने वाली कंपनियों की संख्या में इजाफा तो हुआ है, लेकिन छात्रों को मिलने वाले नौकरियों की संख्या में गिरावट आई है। हालांकि इसका सही आंकड़ा प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मिलेगा।
एचआर आउटसोर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी फर्म पीपलस्ट्रॉन्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 तक छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट से नौकरी मिलने की दर में 20-25 फीसदी की गिरावट आ सकती है।
पीपलस्ट्रॉन्ग के सीईओ पंकज बंसल ने कहा, अगले एक साल में कैंपस प्लेसमेंट में कमी आएगी। वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट से आईटी कंपनियां नई नौकरियों में कटौती करेंगी।
आईआईएम, तिरूचिरापल्ली के अभिषेक तोतावर ने कहा, पिछले साल की तुलना में इस साल प्लेसमेंट में कमी आई है।
भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग और बिजनेस कॉलेजों के प्लेसमेंट में कमी आई। पीपलस्ट्रॉन्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 तक प्लेसमेंट में 20 से 25 फीसदी की गिरावट आई है।
पीपलस्ट्रॉन्ग के पंकज बंसल ने कहा, नोटबंदी के बाद नई कंपनियां भी प्रभाव में आई हैं और रोजगार की संभावना घट गई है। कॉलेज प्लेसमेंट में गिरावट के दौर में इंस्टीट्यूट को चाहिए कि वह प्रोग्राम में बदलाव और कौशल विकास पर ध्यान दें।
पीपलस्ट्रॉन्ग के सर्वे में सामने आया कि 40 फीसदी कंपनियां लगभग एक साल के अनुभव वाले लोगों को ही नौकरी देना चाहती हैं।
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुड़गांव में प्रोफेसर कनवाल कपिल ने कहा, टीसीएस और इंफोसिस इससे पहले स्नातकों को कंसल्टिंग की नौकरी दे रही थीं, लेकिन इस साल वह भी कैंपस में नहीं आईं।
एफएमसीजी कंपनियों पर नोटबंदी के असर से इस क्षेत्र में नई नौकरियां नहीं मिल रही हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...