तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता के निधन के बाद उनकी विश्वासपात्र रहीं शशिकला नटराजन को सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) का राष्ट्रीय महासचिव चुन लिया गया है। चेन्नई में आयोजित पार्टी की आम परिषद की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव पास हुआ।
प्रस्ताव में कहा गया है कि चुनाव की औपचारिकता पूरी होने तक शशिकला को इस पद के साथ जुड़े सभी अधिकार हासिल होंगे।
परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री एवं कोषाध्यक्ष पनीरसेल्वम, वरिष्ठ मंत्री एदापदी पलानीस्वामी और लोकसभा के उपसभापति एम थंबीदुरई के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शशिकला के पोज गार्डन स्थित निवास पर गया और उन्हें प्रस्ताव की प्रति सौंपी। उन्होंने उनसे औपचारिक रूप से पार्टी की बागडोर संभालने की भी अपील की।
पांच दिसंबर को जयललिता के निधन के बाद पार्टी कैडर तथा मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सहित शीर्ष पदाधिकारी शशिकला से आग्रह करते रहे कि वह महासचिव का पद संभालें और उनका नेतृत्व करें ।
बैठक स्थल श्रीवरू वेंकटचलापति कल्याण मंडपम में मुस्कुराती जयललिता के आदमकद होर्डिंग लगे हैं। इन होर्डिंगों का रंग हरा है जो दिवंगत नेता का पसंदीदा रंग था। हॉल जाने वाले रास्ते पार्टी के झंडों और बैनरों से सजे हैं।
गौरतलब है कि कई नेताओं ने शशिकला से आग्रह किया था कि वह पार्टी महासचिव और मुख्यमंत्री दोनों का पद संभालें।
अन्नाद्रमुक कैडरों ने निष्कासित पार्टी सांसद शशिकला पुष्पा के पति पर कल कथित तौर पर हमला किया था और उन्हें घायल कर दिया था। उन पर यहां आम परिषद की बैठक से पहले कानून व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न करने की कोशिश का आरोप था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...