फ़लस्तीनी मूल की अमेरिकी पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की मौत के करीब चार महीने बाद इसराइल ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि उनके सैनिकों में से किसी एक ने ग़लती से अल-जज़ीरा की पत्रकार शिरीन अबू अकलेह को मार डाला।
अकलेह पर मई 2022 में उस समय गोली चली थी जब वो वेस्ट बैंक में छापेमारी को कवर करने गई थीं।
हालांकि, सेना के शीर्ष कानूनी अधिकारियों ने हमले में शामिल सैनिकों के ख़िलाफ़ आपराधिक जांच शुरू करने से भी इनकार किया है।
अबू अकलेह के परिवार ने कहा है कि उन्हें कोई 'हैरानी' नहीं हो रही क्योंकि इसराइली सेना लगातार सच छिपाने और हत्या की ज़िम्मेदारी लेने से बचने की कोशिश कर रही थी।
अबू अकलेह 11 मई, 2022 को वेस्ट बैंक के जिनिन में इसराइल की छापेमारी को कवर करने गई थीं। इस दौरान इसराइली सैनिकों और फ़लस्तीनी चरमपंथियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। हमले के समय अबू अकलेह ने एक जैकेट पहना था, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'प्रेस' लिखा था।
अबू अकलेह की मौत की वजह पर अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों और फ़लस्तीनी अधिकारियों ने कहा था कि अकलेह को इसराइली सैनिकों ने गोली मारी। बाद में संयुक्त राष्ट्र और अलग-अलग प्रेस जांच एजेंसियों ने भी इस दावे का समर्थन किया। अमेरिकी समीक्षा में पाया गया कि संभवतः इसराइली सैनिकों ने अकलेह पर गोली चलाई।
अब इसराइल की सुरक्षाबलों (आईडीएफ़) ने कहा है कि उन्होंने अंदरूनी स्तर पर चल रही जांच पूरी कर ली है।
आईडीएफ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसकी अत्यधिक आशंका है कि अकलेह को किसी आईडीएफ़ जवान ने ग़लती से गोली मारी और बेशक वो सैनिक समझ नहीं पाया कि अकलेह पत्रकार हैं।
अधिकारी ने ये भी बताया कि जांचकर्ताओं ने हमला करने वाले सैनिक से बात की। उन्होंने कहा, ''सैनिक ने बताया कि उसने असल में क्या किया, और अगर किया, तो ये ग़लती से हुआ।''
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...