भारत के चीफ़ ऑफ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) बिपिन रावत ने एक संसदीय समिति को बताया है कि सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबे वक़्त तक चीन का मुक़ाबला करने और सर्दियों के दौरान पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में तैनाती के लिए तैयार है।
भारत में छपने वाले हिंदी दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान में छपी एक ख़बर के मुताबिक, सीडीएस और शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने संसद की लोक लेखा समिति को एलएसी पर चीन की आक्रामकता के बारे में कहा कि चीन सैनिक अभ्यास की आड़ में भारत की सीमा पर निर्माण कर रहे थे। इसके बाद शिनजियांग में तैनात सैनिक तेज़ी से भारतीय क्षेत्र में घुस आए।
चीन ने करीब 40 हज़ार सैनिकों को इस इलाके के आसपास तैनात किया था। भारत और चीन के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद अभी कुछ जगहों से चीन पूरी तरह हटने को तैयार नहीं है। चीन की कोशिश मामले को लंबा खींचकर दबाव बनाने की है।
हिंदुस्तान ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सीडीएस ने पैनल को बताया कि स्थिति सामान्य होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
बिपिन रावत ने कहा, ''भारत चीन के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भी बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव कम होने में अधिक समय लग सकता है। लेकिन हम हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। लद्दाख में इसके इंतजाम भी कर लिए गए हैं।''
उधर, चीन ने इस मामले में शांति की बात की है।
लद्दाख में एलएसी के पास जारी तनातनी के बीच चीन ने कहा है कि सीमा पर शांति बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के साथ रणनीतिक विश्वास को मज़बूत करना चीन की कूटनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...