पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने बस से उतार कर 23 यात्रियों को गोली मारी
सोमवार, 26 अगस्त 2024
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बस से यात्रा कर रहे 23 लोगों की बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये सभी लोग पंजाब प्रांत से थे।
ये घटना बलूचिस्तान के मुसा खेल ज़िले में हुई है
बलूचिस्तान के मुसा खेल के असिस्टेंट कमिश्नर नजीब ने घटना की पुष्टि की और बीबीसी उर्दू को बताया कि 'घटना ज़िले के रारा हाशिम इलाक़े में हुई है। गोलीबारी की घटना रविवार, 25 अगस्त 2024 की रात पुलिस के नियंत्रण वाले इलाके में हुई है।'
जानकारी के मुताबिक़, कुछ अज्ञात लोगों ने पंजाब और बलूचिस्तान के बीच चल रहे ट्रकों और बसों को रोका। इसके बाद यात्रियों को नीचे उतारा। उनके पहचान पत्र चेक किए और जो बलोच नहीं थे, उन पर गोलियां चला दीं।
आतंकवादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमलों की ज़िम्मेदारी ली है और कहा कि उसने विभिन्न क्षेत्रों से उन सड़कों को ब्लॉक कर दिया है, जहां से प्रांत में प्रवेश किया जा सकता है।
बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में हाईवे पर हथियारबंद लोगों की मौजूदगी के कारण यातायात रोक दिया गया।
जिन यात्रियों को मारा गया है, वे पंजाब प्रांत से बलूचिस्तान आ रहे थे।
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, बंदूकधारियों ने कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया है। बीते 24 घंटे में बलूच लिबरेशन आर्मी ने कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया है।
असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि गोलीबारी की घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
इससे पहले शनिवार, 24 अगस्त 2024 और रविवार, 25 अगस्त 2024 की दरमियानी रात बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों से बम धमाकों की खबरें आईं।
कलात शहर के पास हुए हमलों में वहां के असिस्टेंट कमिश्नर भी घायल हो गए, जबकि जिउनी में पुलिस स्टेशन के बाहर तीन वाहनों को आग लगा दी गई।
मस्तुंग जिले में भी अज्ञात हथियारबंद लोगों ने खाद कोचा इलाक़े में एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया।
ताज़ा घटना पर बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने घटना की निंदा की। मीर सरफराज बुगती ने इमरजेंसी बैठक भी बुलाई।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
इराक से सेना हटाने के बावजूद अमेरिका मध्य पूर्व में और सैनिक भेज रहा है
4 अक्टूबर, 2026 - द टेक
इस हफ़्ते: सीज़फ़ायर के 368 दिनों में, इज़राइल ने गाज़ा में ...
04 Oct 2026
इजराइल गाजा में फिलिस्तीनियों को ट्रैक करने के लिए एआई और चेहरे की पहचान का उपयोग कैसे करता है
4 अक्टूबर, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधुनिक युद्ध में एक बहुत शक्तिशाली टूल ब...
04 Oct 2026
अमेरिका का प्रस्ताव परमाणु मुद्दे पर केंद्रित है, लेकिन ईरान का ध्यान होर्मुज जलडमरूमध्य पर है: बघाई
4 अक्टूबर, 2026
तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्त...
04 Oct 2026
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर से ईरान के मामले में वॉशिंगटन को और विकल्प मिलेंगे।
4 अक्टूबर, 2026
समुद्री सुरक्षा और सैन्य रक्षा मामलों के जानकार एलेक्जेंड्रू हुडिस्ट...
04 Oct 2026
कैसे इज़राइल 'बच्चों जैसा न रहने देकर' फ़िलिस्तीनी बच्चों से उनका बचपन छीनता है: एक विश्लेषण
4 अक्टूबर, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था 'सेयाज ऑर्गनाइज़ेश...