उत्तरी मिस्र के तंता शहर में पाम रविवार को एक कॉप्टिक चर्च में हुए एक विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए और 59 घायल हो गए हैं।
एक सुरक्षा सूत्र ने कहा, सेंट जॉर्ज मार गिर्गिस चर्च में अगली सीट के नीचे विस्फोटक लगाया गया था, और मुख्य प्रार्थना कक्ष में इसमें विस्फोट कर दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ''मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है।''
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ''मिस्र में फिर आतंकवादी हमला, इस बार पाम रविवार को। मिस्रवासियों के खिलाफ एक और अप्रिय घटना, लेकिन असफल प्रयास है।''
पाम रविवार ईसाई कैलेंडर का एक सबसे पवित्र दिन है। सीएनएस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिख रहा है कि हमले के तुरंत बाद चर्च के बाहर भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट से एक दीवार पूरी तरह नष्ट हो गई है।
राष्ट्रपति अब्दल फतह अल-सीसी ने कहा कि सैन्य अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एम्बुलेंस अथॉरिटी के प्रमुख, मगदी अवाद ने कहा कि उत्तरी काहिरा से लगभग 120 किमी दूर स्थित चर्च में कम से कम 26 एम्बुलेंस तैनात किए गए हैं। किसी समूह या व्यक्ति ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
कॉप्टिक ईसाई मिस्र की आबादी के 10 प्रतिशत है। वे सदियों से बहुसंख्य मुस्लिम आबादी के साथ शांतिपूर्वक रह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में एक प्रार्थना सभा के दौरान काहिरा में एक कॉप्टिक कैथ्रेडल में हुए एक बम विस्फोट में 25 लोग मारे गए थे।
पोप फ्रांसिस इस महीने काहिरा का दौरा करने वाले हैं और वहां वह कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख सहित विभिन्न धर्मगुरुओं से मुलाकात करेंगे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...