कंपनी निवेशकों ने मार्क जुकरबर्ग से इस्तीफा मांगा

 18 Nov 2018 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

फेसबुक के चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। फेसबुक द्वारा अपनी आलोचना को दबाने के लिए जनसंचार कंपनी नियुक्त करने की खबर के बाद निवेशकों ने जुकरबर्ग से इस्तीफा देने को कहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल में एक रिपोर्ट प्रकाशित कर खुलासा किया था कि फेसबुक आलोचनाओं को दबाने और लोगों के मन में कंपनी के खिलाफ गुस्से को दूर करने के लिए अरबपति कार्यकर्ता जॉर्ज सोरोस की सेवाएं लेती है।

इसके अलावा आलोचना को प्रतिद्वंदी कंपनियों के तरफ मोड़ने का काम भी करती है।

वहीं टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका के मामले में आलोचना को दबाने के लिए उसने जनसंचार कंपनी डिफाइनर्स पब्लिक अफेयर्स की सहायता ली है। फेसबुक में 85 लाख पौंड की हिस्सेदारी रखने वाले ट्रिलियम एसेट मैनेजमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोनास करॉन ने जुकरबर्ग से इस्तीफा मांगा है।

अखबार ने उनके हवाले से लिखा है, फेसबुक अजीब तरह का व्यवहार कर रही है। यह सही नहीं है, यह एक कंपनी है और कंपनियों को चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पदों को अलग रखने जरूरत होती है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/