चीन अब भी भारत के लिए सरहदों पर एक विकट चुनौती है: भारतीय नौसेना प्रमुख

 21 Sep 2022 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा है कि चीन अब भी भारत के लिए सरहदों पर एक विकट चुनौती है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद का बदलता स्वरुप भी देश की सुरक्षा के लिए एक ख़तरा है।

एडमिरल आर हरि कुमार ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि चीन महज़ ज़मीनी सरहद पर ही नहीं बल्कि समुद्री सीमाओं पर भी अपनी मौजूदगी को मज़बूत कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''चीन अब भी विकट चुनौती है। उसने सिर्फ़ हमारी ज़मीनी सरहद ही नहीं बल्कि समुद्री सरहद पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज की है। समुद्र में उसने एंटी-पाइरेसी ऑपरेशन को ढाल बनाकर, हिंद महासागर में अपनी नौसैनिक मौजूदगी को मजबूत किया है।''

उन्होने कहा कि एंटी-पाइरेसी ऑपरेशन को ढाल बनाकर चीन साल 2008 से ही हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।

अपने तर्क के पक्ष में एडमिरल हरि कुमार ने कहा, ''किसी भी समय पांच से आठ चीनी नेवी यूनिट्स - जिनमें युद्धपोत और रिसर्च करने वाले जहाज़ शामिल हैं, हिंद महासागर में तैनात रहते हैं। हम उन पर नज़र रखते हैं।''

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/