भारत को 'वाटर बम' से बर्बाद कर सकता है चीन

 21 Aug 2017 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

पिछले दो महीने से डोकलाम विवाद पर भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही है। इस बीच, ऐसे कई मौके आए, जब लगा चीन भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ना चाहता है।

अभी हाल ही में भारत के विदेश मंत्रालय ने खुलासा किया कि चीन पिछले तीन महीने यानी मई से ही वाटर डाटा साझा नहीं कर रहा है। इससे पहले दोनों देश पानी के बारे में आंकड़े साझा करते रहे हैं।

चीन द्वारा आंकड़ा साझा नहीं करने और कितना पानी तिब्बत से निकलने वाली नदियों में छोड़ा जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं देने से बिहार-बंगाल समेत भारत के पूर्वोत्तर इलाके में इन दिनों बाढ़ आई हुई है।

पर्यावरण विशेषज्ञ और सामरिक विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसा कर चीन भारत पर छद्म रूप से वाटर बम फोड़ना चाहता है।

बता दें कि चीन ने भारत आने वाली नदियों पर चुपचाप कई बांध बना रखे हैं जो भारतीय भौगोलिक क्षेत्र के लिए खतरे की घंटी है।

दरअसल, चीन के पास तिब्बत एक बड़ा हथियार है। तिब्बत, पानी और कीमती धातुओं सहित प्राकृतिक संसाधनों का खजाना है। यह चीन के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा औजार है। तिब्बत के विशाल पठार से ही एशिया की अधिकांश बड़ी नदियां निकलती हैं, जो भारत समेत अन्य देशों में बहती हैं।

भारत में भी तीन बड़ी नदी प्रणाली तिब्बत से निकलती है। पहली सबसे बड़ी नदी ब्रह्मपुत्र है, जिस पर चीन ने कई बांध बना रखे हैं। 2700 किलोमीटर लंबी यह नदी भारत में अरुणाचल प्रदेश और असम होते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

वाडिया इन्स्टीच्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिक संतोष राय मानते हैं कि चीन इस नदी का इस्तेमाल भारत के खिलाफ वाटर बम के रूप में कर सकता है। अगर चीन ने ब्रह्मपुत्र पर बने बांध को खोल दिया तो पूर्वोत्तर भारत में जल प्रलय आ सकता है और करोड़ों की आबादी मौत के मुंह में समा सकती है।

दूसरी बड़ी नदी सतलुज है, जो तिब्बत से निकलकर हिमाचल प्रदेश और पंजाब से गुजरते हुए पाकिस्तान में सिंधु नदी की सहायक नदी बन जाती है। इसी पर भाखड़ा नांगल डैम बना है।

तीसरी नदीं सिंधु है जो कश्मीर होते हुए पाकिस्तान में जाकर बहती है और अरब सागर में मिलती है। अगर चीन ने इन नदियों पर बने बांध को खोल दिया तो उत्तरी भारत के कई राज्यों में जल प्रलय आ सकता है।

रक्षा विशेषज्ञ अनिल गुप्ता का मानना है कि अगर चीन इन नदियों पर बांध खोलकर जल युद्ध का आगाज करे तो पंजाब जलमग्न तो होगा ही, भाखड़ा डैम ठप हो जाएगा और परमाणु बम विस्फोट जैसी विभीषिका उत्पन्न हो जाएगी।

सामरिक विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने हिन्दुस्तान टाइम्स में लिखे अपने ब्लॉग में कहा है कि अब जब डोकलाम विवाद तीसरे महीने में कदम रख चुका है तब भारत पर चीनी सैन्य हमले का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने लिखा है कि भारत को हाइड्रोलॉजिकल डाटा ना देकर चीन ने इसका इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में करना शुरू कर दिया है। इस समय असम से लेकर उत्तर प्रदेश तक बाढ़ का कहर जारी है।

बता दें कि बाढ़ प्रभावित इलाके में जान-माल के नुकसान को कम करने, राहत सामग्री बांटने, बाढ़ की भविष्यवाणी और चेतावनी जारी करने के लिए वाटर डाटा जरूरी है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/