ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन पर 70 सालों तक शासन किया।
गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 को उनकी सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ने के बाद उनका परिवार स्कॉटलैंड के उनके एस्टेट में जमा हुआ।
एलिज़ाबेथ 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनीं थीं और उनके राजकाज के दौरान व्यापक सामाजिक बदलाव हुए।
उनकी मौत के बाद, उनके सबसे बड़े बेटे और वेल्स के पूर्व प्रिंस चार्ल्स नए सम्राट होंगे और महारानी के निधन के बाद देश और कॉमनवेल्थ के 14 क्षेत्रों में शोक का नेतृत्व करेंगे।
एक बयान में बकिंघम पैलेस ने कहा है, "महारानी का निधन आज दोपहर बालमोराल में शांति से हुआ।''
''किंग और क्वीन कंसॉर्ट आज शाम बालमोराल में ही रहेंगे और कल लंदन वापस लौटेंगे।''
डॉक्टरों के महारानी को निगरानी में रखने के बाद महारानी के सभी बच्चे एबरडीन के नज़दीक बालमोरल पहुंचे थे।
उनके पोते प्रिंस विलियम भी वहीं हैं और उनके छोटे भाई प्रिंस हैरी रास्ते में हैं।
महारानी का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ था। उनका जन्म का नाम एलिज़ाबेध एलेक्सांड्रा मैरी विंडसर था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...