भारत में हर साल सांप्रदायिक दंगों में दर्जनों लोगों को जान गंवानी पड़ती है। इसके अलावा व्यापक पैमाने पर संपत्ति का भी नुकसान होता है। भारत सरकार ने पिछले तीन वर्षों में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं की जानकारी साझा की है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तीन साल में ऐसी 2,098 घटनाएं हुई हैं। इसमें भाजपा शासित राज्य शीर्ष पर हैं। भारत में केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में इसकी जानकारी दी। सांप्रदायिक हिंसा से निपटने के तमाम दावों के बावजूद इसे रोकने में ज्यादा सफलता नहीं मिल पा रही है।
सांप्रदायिक दंगों के मामले में भाजपा शासित राज्यों की स्थिति भारत के अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा खराब है।
भारत में केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में तकरीबन 2100 सांप्रदायिक दंगे हुए। भारत में सबसे ज्यादा सांप्रदायिक दंगे उत्तर प्रदेश में हुए। जहाँ भाजपा की सरकार है। इसके बाद एक अन्य भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र का नंबर आता है।
भारत के गृह मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा से जुड़ी 450 घटनाएं हुईं। इसमें 77 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा महाराष्ट्र में 270 दंगे हुए। इसमें 32 लोग मारे गए। इसके अलावा सांप्रदायिक दंगों में व्यापक पैमाने पर संपत्ति का भी नुकसान हुआ।
मालूम हो कि हर साल भारत के विभिन्न हिस्सों में कई सांप्रदायिक दंगे होते हैं। भारत गृह मंत्रालय इससे जुड़ा आंकड़ा इकट्ठा करता है।
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश में इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने राज्य से अपराध को खत्म करने का आश्वासन दिया था। इससे पहले उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे।
वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इससे पहले कांग्रेस और राष्ट्रवदी कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार थी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस चलेगा
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस च...
16 Sep 2025
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है<...
16 May 2025
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?