बीजेपी विधायक को बलात्कार केस में 25 साल जेल की सज़ा, 10 लाख रुपये का जुर्माना
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023
भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बीजेपी के स्थानीय विधायक रामदुलारे गोंड को एमपी/एमएलए कोर्ट ने बलात्कार के एक मामले में 25 साल की सज़ा सुनाई है और दस लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
12 दिसम्बर 2023 को दोषी क़रार दिए जाने के बाद ही रामदुलारे गोंड को हिरासत में ले लिया गया था।
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "साल 2014 में सोनभद्र के मयूरपुर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत रामदुलारे के ख़िलाफ़ मुक़दमा हुआ था। इसकी पूरी विवेचना थाना स्तर पर की गई और सबूत अदालत के समक्ष पेश किए गए। अब माननीय अदालत ने विधायक रामदुलारे गोंड को दोषी क़रार दिया है। उन्हें तीन दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।''
एमपी-एमएलए कोर्ट ने आईपीसी की धारा 376 व 201 के तहत विधायक रामदुलारे गोंड को 12 दिसम्बर 2023 को दोषी क़रार दिया था। इसी दिन उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया था।
एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश एहसानुल्लाह खां ने अर्थदंड की पूरी राशि पीड़िता को देने का आदेश भी दिया है। एमपी-एमएलए कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद रामदुलारे गोंड की विधायकी जाना भी तय माना जा रहा है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Oct 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी
भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमु...
04 Oct 2026
केरल ने ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए
भारत के राज्य केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...
04 Oct 2026
राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से पुलिस अधिकारी की बदसलूकी पर सवाल उठाया
भारत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार स...
03 Oct 2026
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की
भारत का विदेशी विदेशी मुद्रा भंडार घटने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की तीखी आलोचना ...
02 Oct 2026
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट बंद
भारत के दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो के कई स्टेशनों पर...