आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान हुई मौतों के ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ बांग्लादेश इंटरनेशनल कोर्ट जाएगा
बुधवार, 14 अगस्त 2024
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार जुलाई 2024 में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान हुई मौतों के लिए ज़िम्मेदार लोगों पर इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल में मुक़दमा चलाएगी।
अंतरिम सरकार के क़ानून, न्याय और संसदीय मामलों के सलाहकार आसिफ़ नज़रुल ने बुधवार, 14 अगस्त 2024 को कहा, ''आरक्षण सुधार आंदोलन के दौरान हुए ‘नरसंहार’ और गोलीबारी की सुनवाई के लिए पहले ही कुछ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। लेकिन छात्रों, मानवाधिकार संगठन और कई अन्य लोगों का कहना है कि इसकी जांच मानवता के ख़िलाफ़ अपराध के रूप में की जानी चाहिए।''
"हमने पाया कि जुलाई 2024 में हुए 'नरसंहार' के लिए ज़िम्मेदार लोगों पर इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्रिब्यूनल में मुकदमा चलाया जा सकता है।''
आसिफ नज़रुल ने कहा, ''जांच टीम संयुक्त राष्ट्र के तहत काम करेगी। हत्याओं में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना समेत किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।''
बांग्लादेश में जुलाई 2024 में शेख़ हसीना सरकार के ख़िलाफ़ आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान कई लोगों की मौत हो गई थी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...