भारत में बढ़ रहीं मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता ज़ाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखने वाली करीब 50 मशहूर हस्तियों पर बिहार के मुज़फ़्फरपुर में एफ़आईआर दर्ज की गई है।
इस एफ़आईआर में देशद्रोह, उपद्रव, धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने और शांति में बाधा डालने से संबंधित अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जिन लोगों के ख़िलाफ़ यह एफ़आईआर की गई है उनमें मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा, फ़िल्म निर्देशक मणि रत्नम, अनुराग कश्यप और अभिनेत्री अपर्णा सेन समेत करीब 50 लोग शामिल हैं।
ख़बर के मुताबिक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की ओर से दो महीने पहले दायर की गई एक याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सूर्य कांत तिवारी के आदेश के बाद यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। ओझा ने कहा कि सीजेएम ने 20 अगस्त को उनकी याचिका स्वीकार कर ली थी।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फ़िल्म निर्देशक अदूर गोपालकृष्णन का नाम भी इस एफ़आईआर में दर्ज है। उन्होंने इस पर चिंता जताई है और कहा है कि सिर्फ इस बात से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता कि वो सत्तापक्ष से सहमत नही है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
04 Oct 2026
शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)
4 अक्टूबर, 2026
शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)
04 Oct 2026
डकोटा जॉनसन का मोनोलॉग
4 अक्टूबर, 2026
तीसरी बार होस्ट बनीं डकोटा जॉनसन ने अपने जन्मदिन पर SNL में होने और ...
18 May 2025
इरफान खान: बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की एक विरासत
इरफान खान: बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता की एक विरासत
इरफान खान ...
03 May 2025
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
राज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक प्रसिद्ध शोमैन
राज कपूर एक उच्च प्...
01 May 2025
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
पृथ्वीराज कपूर: भारतीय सिनेमा का एक अग्रणी
पृथ्वीराज कपूर एक प्र...